अबनाः एक अमरीकी समाचारपत्र ने ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की सैन्य सहायता पर अमरीकी और ज़ायोनी अधिकारियों की गहरी चिंता की सूचना दी है।
वाल स्ट्रीट जनरल ने लिखा है कि इस्राईल और हमास के बीच युद्ध के बढ़ने और ईरान की ओर से हमास की सैन्य सहायता के कारण ईस्राईल और अमरीका के अधिकारी बहुत चिंतित हैं। समाचारपत्र ने अपनी रिपोर्ट में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई की ओर से हालिया दिनों में फ़िलिस्तीनियों की सैन्य सहायता करने पर आधारित वाक्य को भी प्रस्तुत किया है। सामचारपत्र वाल स्ट्रीट जनरल के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान, फ़िलिस्तीनी के हमास और जेहादे इस्लामी का समर्थक रहा है।
हमास ने पिछले तीन सप्ताहों के दौरान इस्राईल पर राकेटों और मिसाइलों से हमला किये हैं। इन आक्रणमों से इस्राईल को भारी क्षति पहुंची है और इससे इस्राईल में भय व्याप्त हो गया है। अमरीकी और इस्राईली अधिकारियों ने घोषणा की है कि ईरान के शस्त्र, सीना मरूस्थल के माध्यम से हमास और अन्य फ़िलिस्तीनी गुटों को मिल रहे हैं। इस संदर्भ में इस्राईल के रेडियो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की ओर से ग़ज़्ज़ा को सैन्य शस्त्र भेजने में वृद्धि के कारण अमरीका और इस्राईल दोनों ही चिंतित हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया दिनों में ईरान के कई राजनेताओं ने कहा है कि वे हमास के लिए भारी मात्रा में शस्त्रों की आपूर्ति के लिए तैयार हैं।
इस्लामी क्रांति के महत्वपूर्ण सैनिक अधिकारी क़ासिम सुलैमानी ने कहा है कि हमने हमास से कहा है कि वह इस्राईल को नरक में परिवर्तित कर दे। इस ज़ायोनी रिपोर्ट के अनुसार क़ासिम सुलैमानी ने ग़ज़्ज़ा में सक्रिय समस्त फ़िलिस्तीनी सैन्य शाखाओं को पत्र लिखकर सूचित किया है कि हम एक क्षण के लिए भी फ़िलिस्तीनियों का समर्थन बंद नहीं करेंगे। अपने संदेश में जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा है कि पूरे विश्व को यह बात जान लेनी चाहिए कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं का निशस्त्रीकरण एक कोरी कल्पना है। उन्होंने कहा कि यह कभी भी संभव नहीं है। क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि यह एसा सपना है जो कभी भी साकार नहीं होगा।
ज़ायोनी रेडियो की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरल क़ासिम सुलैमानी ने, जिनका क्षेत्र में काफ़ी प्रभाव है, विश्व के मुसलमानों से मांग की है कि एक-दूसरे से लड़ने के स्थान पर वे अपनी जान को मानवता और इस्लाम की सुरक्षा के लिए फ़िलिस्तीन में न्योछावर करें।
2 अगस्त 2014 - 19:09
समाचार कोड: 628446
एक अमरीकी समाचारपत्र ने ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की सैन्य सहायता पर अमरीकी और ज़ायोनी अधिकारियों की गहरी चिंता की सूचना दी है।